गोटेगांव (News Life)। जिला अस्पताल नरसिंहपुर में बुधवार को। लोकस्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग। द्वारा विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा मरीजों की जांच की गई साथ ही उन्हें सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर शीतला पाटले विधायक महेंद्र नागेश विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि डॉक्टर और मरीज मौजूद रहे की सकल सेल एनीमिया दिवस की मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने का शासन निर्णय लिया था जिसके बाद यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर विधायक महेंद्र नागेश ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र मुंगवानी में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाए और उन्हें उचित इलाज भी मिले साथ ही समय पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो।








