मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त नर्सिंग कालेजों के स्टूडेंट्स के एग्जाम करवाए सरकार और भ्रष्टाचारियों पर हो एफआईआर, नही तो करेंगे विधानसभा घेराव मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री जी को सौंपा ज्ञापन
भोपाल (News Life)। आज दिनांक 20-6-2024 को एन.एस.ओ. छात्र संगठन (नर्सिंग छात्र संगठन) द्वारा मुख्यमंत्री निवास और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के आवास पर आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के अध्यक्ष गोपाल पाराशर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के कारण लाखो नर्सिंग स्टूडेंट्स का भविष्य बर्बाद हो गया है, मध्य प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त नर्सिंग कालेजों के 2021-22 बैच बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स के 3 साल पढ़ाई करने बाद भी एग्जाम नही हो रहे हैं और 2022-23 बैच के स्टूडेंट्स के 2 साल पढ़ाई करने के बाद भी एनरोलमेंट तक नहीं हुए हैं,2022-23 बैच के जीएनएम स्टूडेंट्स के भी एग्जाम नही हुए हैं, इसलिए इन सभी स्टूडेंट्स के एनरोलमेंट व एग्जाम करवाए जाए और इन सभी बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग व जीएनएम स्टूडेंट्स को विगत 3 साल से स्कॉलरशिप नही मिल पा रही है, इन्हे स्कॉलरशिप प्रदान की जाए। साथ ही 2024- 25 की मान्यता प्रिक्रिया नियमो का पालन करते हुए जल्द पूरी की जाए, एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट लिया जाए। साथ ही नर्सिंग कालेजों के फर्जीवाड़े में लिप्त बड़े स्तर के अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
अगर संगठन की मांगो पर जल्द एवं उचित कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा आगामी दिनों में विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी आंदोलन के दौरान पूरे मध्य प्रदेश से कई सैकड़ों स्टूडेंट्स शामिल हुए प्रमुख रूप से सुभाष कुशवाहा, विनय कुशवाहा, उपेंद्र गुर्जर, दीपक सिंह, वतन,विजय, आदि रहे।








