युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ में पदाधिकारी नियुक्त किए गए
जबलपुर (News Life)। ब्राह्मणों का सबसे प्राचीन एवं जीवंत संगठन मध्यप्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा में निरंतर संगठन विस्तार का कार्य जारी है। इसी क्रम में वृंदावन गार्डन मेडिकल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान परशुराम के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सबसे अधिक सदस्यों एवं पदाधिकारी वाले इस संगठन में वार्ड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी की नियुक्ति मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के युवा नगर अध्यक्ष पंडित गुड्डा त्रिपाठी एवं संयोजक पंडित आशीष त्रिवेदी की सहमति से की गई।

ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित आलोक मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा को महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की अनुप्रेरणा एवं सामाजिक क्रांति के प्रणेता शतक्रतु जी महाराज ब्रम्हलीन पंडित वीरभानु त्रिवेदी ने इस क्रांतिकारी संगठन को स्थापित किया था इस प्राचीन संगठन ने अपने 78 वर्ष पूर्ण कर लिए है। इसके पश्चात राष्ट्र में विधि जगत के स्तंभ के रूप में ख्याति प्राप्त ब्रह्मलीन पंडित आदर्शमुनि त्रिवेदी द्वारा निरंतर संगठन का विस्तार समूचे राष्ट्र में किया गया। अब उनके पुत्र आशीष त्रिवेदी महासभा के संयोजक के रूप में कार्य कर रहे हैं और इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।

महासभा के संयोजक पंडित आशीष त्रिवेदी ने कहा कि यह वह गौरवशाली महासभा है जिसे द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी स्वरूपानन्द जी के सानिध्य में अपने वार्षिक अधिवेशन को ‘धर्म-संसद’ की मान्यता परम पूज्य शंकराचार्य जी ने उद्घोषणा के द्वारा प्रदान की गई जो आज तक किसी भी सभा को यह उपाधि प्राप्त नहीं है यह एक बड़ी उपलब्धि है। युवा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पंडित गुड्डा त्रिपाठी ने बताया कि ब्राह्मण महासभा द्वारा जबलपुर जिले के कुछ वार्डों में पदाधिकारियो की नियुक्ति की गई है जिससे संगठन को एक नई दिशा मिल सके और विप्रो एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य किया जा सके इसीलिए नियुक्तियां की जा रही हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रसिद्ध कथा वाचक राम छवि जी महाराज पंडित आलोक मिश्रा, पंडित आशीष त्रिवेदी, पंडित सिद्धार्थ शुक्ला, पंडित रत्नेश मिश्रा, पंडित बृजेश दुबे, पंडित असीम त्रिवेदी पंडित संजय तिवारी, पंडित गुड़डा त्रिपाठी, पंडित शैलेश पाठक, प्रवीण तिवारी पल्ली महाराज, पंडित शुभम मिश्रा, पंडित विकास तिवारी, पंडित गीतेश प्यासी, रीतेश शर्मा, कुलदीप त्रिपाठी, विकास गौतम, पार्षद प्रिया तिवारी, भगवती भरद्वाज, अभिलाष दुबे, मंजू तिवारी, संध्या बैरागी, रतना दीक्षित, गीता दुबे, दीछा उपाध्याय, शक्ति त्रिपाठी, अंकिता शर्मा, अरविंद पांडे, पंकज वैदेही, सुशील तिवारी, लकी गर्ग, प्रकाश दीक्षित, सुनील दुबे, नर्मदा चोबे, अरुण दीक्षित, बाल किशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।








