newslifeindia

वैश्य महासम्मेलन ने की वृक्षारोपण की शुरुआत

गोटेगांव(News Life)। सामाजिक क्षेत्र में पूरे प्रदेश व देश में अनेकों समाजसेवी कार्य करने वाले संगठन वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उमाशंकर गुप्ता के जन्मदिन को मध्य प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश के अनेक जिला और तहसीलों में वृक्षारोपण, रक्तदान, विभिन्न आश्रमों में सेवा की अनेक कार्यक्रम किए गए, गोटेगांव में भी आज सुबह माधुरी उद्यान में वर्षा कालीन वृक्षारोपण की शुरुआत की गई, एवं वृक्षारोपण के लिए ऐसे स्थान का चयन किया गया जहां पर प्रतिदिन रखरखाव के साथ उन्हें पानी दिया जाता रहे।

इस अवसर पर, जिला अध्यक्ष, बी डी सोनी ने कहा कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी अत्यधिक गर्मी के चलते पूरे प्रदेश में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके तहत आज वृक्षारोपण की शुरुआत की गई है तहसील अध्यक्ष पंकज जैन अनुपम ने कहा कि हमारे सममानिय,सदस्य एडवोकेट विपिन ताम्रकार,जो कि पर्यावरण में विशेष रूचि रखते हैं और उनके द्वारा अनेक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया है, आज अल्प सूचना पर इस वृक्षारोपण की शुरुआत जो की गई है उसे युवा इकाई के अध्यक्ष शिवाजीत ताम्रकार, अन्य सम्मानिय, सदस्यों के साथ आगामी समय में सुरक्षित स्थान का चयन करके विपिन ताम्रकार के मार्गदर्शन में सभी सदस्य पुनः वृक्षारोपण करेंगे कुछ स्थानों पर जो वृक्ष पूर्व में लगाए गए थे उनके रखरखाव की भी व्यवस्था की गई है, आज वृक्षारोपण के अवसर पर, महामंत्री आनंद अग्रवाल, संदीप जैन, महिला इकाई जिला प्रभारी मंजू सोनी, संरक्षक नीता जैन, संयोजक, नीलम सोनी, ऋचा जैन, आदि की उपस्थिति रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल