गोटेगांव (News Life)। पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश ने दी शुभकामनाएं गोटेगांव श्रीदेव मुरलीधर विद्यालय की पूर्व छात्रा का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एसडीओ लोक निर्माण विभाग मैं पद पर चयन हुआ है। नगर के प्रतिष्ठित परिवार व्यवसाय विनोद कुमार चौरसिया शीश महल वालों की सुपुत्री कुमारी सुनदिनी चौरसिया श्री देव मुरलीधर विद्यालय पूर्व छात्रा है सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे एवं बाल शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गौतम भद्र अध्यक्ष पंकज जैन सचिव बी डी सोनी उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष शिवाजी ताम्रकार सह सचिन आनंद अग्रवाल विद्यालय प्राचार्य शिव शंकर पाठक सहित समस्त शिक्षकों ने सुनदिनी चौरसिया को बधाई दी।








