newslifeindia

आपातकाल के काले दिवस पर भाजयुमो ने किया कांग्रेस का पुतला दहन,लोकतंत्र के दमन को बताया अक्षम्य कृत्य

भारत की सत्ता को पुश्तैनी अधिकार समझने वाली कांग्रेस का खूनी पंजा देशवासियों के खून से रंगा : योगेंद्र सिंह

जबलपुर (News Life)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर द्वारा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में आपातकाल की 49 वीं बरसी को काला दिवस के रूप में मनाया गया एवं आपातकाल के विरोध में, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक हाईकोर्ट के समीप कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति के सबसे काले अध्याय, आपातकाल (25 जून, 1975), का विरोध करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की आस्था को संजोकर रखने वाले सभी सत्याग्रहियों को सादर नमन।

अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बाँध दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं का दमन किया कांग्रेस का खूनी पंजा देशवासियों के खून से सना हुआ है।

योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल ,25 जून कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का सत्ता की लालसा हेतु तानाशाह निर्णय देश कभी नहीं भूलेगा और कभी माफ नहीं करेगा। भारत का संविधान तब खतरे में था या अब यह देश पूछना चाहता है।50 बरस पूर्व कांग्रेस आपातकाल नई पीढ़ी को पता चले और आज कांग्रेस संविधान पर खतरे की बात करती है। कांग्रेस ने हमेशा देश के लोकतंत्र प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया है, 1975 की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मजबूत विपक्ष की आवाज दबाने के लिए हमारे हजारों नेताओं कार्यकर्ताओं ने बर्बरता पूर्वक अत्याचार 21 माह की जेल यात्रा, नसबंदी ऐसी यातनाओं को सहा हैं। फिर भी वह अपने विचार, मूल्य आधारित राजनीति और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया हम उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं।

इसीलिए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर ने लोकतंत्र के इस काले दिवस पर कांग्रेस के खूनी पंजे का पुतला दहन किया एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा पोस्टकार्ड्स के माध्यम से कांग्रेस के इस कुकर्म का जवाब मांगा गया है।

इस दौरान भाजपा महामंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे, भाजयुमो महामंत्री ईशान नायक,नगर निगम एमआईसी एवं भाजयुमो उपाध्यक्ष राम सोनकर, राहुल कपूर,शरद विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता , अंकित फ्रांसिस,अनिकेत रावत,अंकित पाठक, आर्यन मिश्रा,आयुष सिंह,निक्की रजक ,आकाश रजक , वरुण सिंह, रिंकू श्री वास रनेश खरे, समरजीत फौजदार, मोंटी रैकवार, योगेश शर्मा योगी,संस्कार जैन, पंकज सिंह,ओम तिवारी, मुकुल बाजपेई,गणेश सोंधिया,विपिन चक्रवर्ती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

#BJP #JABALPUR #NEWS #YUVA_MORCHA #BJPYM #MPNEWS

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल