जबलपुर (News Life)। उपरैनगंज स्तिथ इमामबाड़ा मे गतरात्रि हजरत चांद शाह वली रहमतुल्ला अलैह के आगामी उर्स की बैठक रखी गई। जिसमें सर्व सहमती से निर्णय लिया गया की इस साल चूकी उर्स शरीफ मौसमे बरसात मे है इसलिए उर्स शरीफ मे क़व्वाली का आयोजन नहीं किया जाएगा। उर्स कमेटी के सचिव मोहम्मद ताहिर खान के अनुसार 2 जुलाई बाद नमाज मगरिब के बाद क़ुरान ख्वानी का एहतेमाम किया जाएगा और उर्स शरीफ का आगाज होगा। 3 जुलाई को बाद नमाज जोहर दोपहर तीन बजे चादर संदल जुलूस निकाला जाएगा । बैठक के दौरान उर्स कमेटी के रिजवान खान, अहमद खान, तारीख खान, सोहैल कुरैशी सहित मेम्बर मौजूद रहे।








