newslifeindia

सुलभ शौचालय वाले वसूल रहे मनमाने दाम, मरीजों के परिजन परेशान – जीतू कटारे

मेडिकल में सुलभ शौचालय वाले वसूल रहे मनमाने दाम, मरीजों के परिजनों के जेब पर पड़ रहा बोझ – जीतू कटारे

जबलपुर (News Life)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित सुभल शौचालय में ठेकेदार की मनमानी चल रही है। यहां शौचालय का इस्तेमाल करने वालों की मजबूरी का बखूबी फायदा उठाया जाता है और उनसे मनमाने दाम वसूले जाते हैं। मेडिकल में जो मरीज एडमिट हैं, उनमें से कुछ के परिजनों ने बताया कि हॉस्पिटल के अंदर के शौचालय का प्रयोग करना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे में जब वे बाहर स्थित सुलभ शौचालय आते हैं तो उनसे 20 से लेकर 50 रुपए तक ले लिए जाते हैं। उपयोगकर्ता जब विरोध करता है तो ठेकेदार के आदमी से उसे वहां से भगा देते हैं। इस थे गुंडागर्दी के सामने लोगों को बेबस होकर कर्मचारियों द्वारा मांगे गए रुपए देने पड़ते हैं। पार्षद जीतू कटारे ने बताया कि उन्हें मेडिकल के कुछ लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया है, जिसे लेकर वे संबंधित अधिकारी से बात कर जल्द ही मरीजों के परिजनों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे। भारी अव्यवस्थाएं, कोई नहीं दे रहा ध्यान।

जीतू कटारे ने बताया मेडिकल गेट पर भारी अव्यवस्थाओं का आलम रहता है। वहां ऑटो चालकों की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है। ऑटो वाले वहां इतने बेढंगे वाहन खड़े करते हैं कि, दूसरे वाहन चालकों सहित पैदल निकलने वालों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाहर तो ठीक है। कुछ ऑटो चालक तो मेडिकल गेट के अंदर भी बेढंगे वाहन खड़े करते हैं और तेज रफ्तार से एक गेट से दूसरे गेट तक ले जाते हैं। जिन मरीजों को एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग जाना होता है, उनसे मनमाना शुल्क भी वसूला जाता है। खास बात यह है कि, इस मनमानी पर न तो पुलिस प्रशासन रोक लगा रहा है न ही मेडिकल प्रबंधन की ओर से कोई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा अमजनों को उठाना पड़ रहा है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल