newslifeindia

मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से प्रारंभ किया जाए

छिंदवाड़ा (बी डी सोनी /News Life)। नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू ने रेल मंत्री माननीय अश्वनी वैष्णव जी से मुलाकात कर रेलवे से संबंधित अनेक सुविधाओं के बारे में सांसद जी ने चर्चा की एवं छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र जिलों में बेहतर रेल सुविधा प्रदान करने हेतु पत्र के माध्यम से प्रमुख विषयो पर चर्चा करते हुए अपना पक्ष रखा। जिसमे मुख्य रूप से छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर होते हुए सागर तक रेलवे लाइन की स्वीकृति, छिंदवाड़ा से नागपुर तक डबल ट्रैक का होना, मध्यप्रदेश के दतिया जिले में जैन समाज के प्रमुख तीर्थ सोनागिरजी जहां साल भर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है, सिवनी से छिंदवाड़ा होकर फिरोजपुर की ओर जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस सोनागिरजी स्टेशन से गुजरती है, जिसका स्टॉप यहां नहीं है इसलिए समाज की आस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पातालकोट एक्सप्रेस का स्टॉप इस स्टेशन में देना एवं नागपुर मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा से प्रारंभ करना एवं समाप्त करने की स्वीकृति प्रदान करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णवजी ने एक एक बिंदु पर बहुत ही गंभीरता से ध्यान दिया। शीघ्र ही अच्छी खबर मिलेगी उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता वैश्व महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विजय झाझरी ने दी है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल