newslifeindia

जिला अधिवक्ता संघ ने विभिन्न विषयों पर महापौर को सौपा ज्ञापन

जबलपुर (News Life)। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि दिनांक 27 जून 2024 को जिलाअधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यगण सहित अधिवक्तागण ने महापौर जगत बहादुर सिंह अनु से उनके नगर निगम कार्यालय में भेंट की एवं भेंट के दौरान अन्य क्षेत्रीयजन भी एकत्रित थे, सभी से महापौर जी सहज एवं सरल भाव से मिल रहे थे। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के भवन में नर्मदा जल की सुविधा को अधिवक्ताओ के लिए भी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है एवं इसी क्रम में आग्रह किया गया है कि जिलहरी घाट में कुछ दिवस पूर्व अधिवक्ता के डूबने की घटना घटित हो चुकी है इसलिए उक्त क्षेत्र को आम जनमानस के लिए प्रतिबंधित किया जाना अति आवश्यक है जिससे घटना की पुनरावृत्ति ना हो, तब महापौर के द्वारा गंभीरता से विषय को लेते हुए उपरोक्त संबंध अधिकारियों से तुरंत चर्चा कर अतिशीघ्र कार्यवाही आरंभ किए जाने का आश्वासन दिया गया। इसी क्रम में आग्रह किया गया कि नगर निगम महापौर कार्यालय का स्थान कम है जनमानस की अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर प्रतिदिन उपस्थिति अधिक है जिसके कारण जनमानस को बाहर खड़े रहना पड़ता है क्योंकि अंदर जगह कम होने से जनमानस को अंदर आने के लिए इंतजार करना पड़ता है जबकि महापौर प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण करने हेतु सदैव तत्पर है। महापौर के कक्ष को बड़ा किया जाए या बड़े कक्षा में कार्यालय शिफ्ट किया जाए ताकि आसानी से जनमानस अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करा सके तथा शीघ्र निराकरण आसानी से बिना विलंब के हो सके।

इस कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता संघ जबलपुर के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, सचिव मनोज तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, पुस्तकालय सचिव शैलेंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य का क्रमशः रविंद्र दत्त, सुदीप सिंह सैनी, प्रशांत नायक, अनुभव शर्मा, अर्जुन साहू, दुर्गेश मनाना, मनोज तिवारी एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल