newslifeindia

सतत वृक्षारोपण महाकौशल प्रांत द्वारा, जबलपुर शाखा ने किया वृक्षारोपण

सतत वृक्षारोपण महाकौशल प्रांत द्वारा

जबलपुर (बी डी सोनी)। निरंतर चल रहे ‘ सेवा पखवाड़े’ के अंतर्गत आज भारत विकास परिषद महाकौशल प्रांत जबलपुर शाखा के द्वारा लगभग 50 से 60 पौधों को रोपित किया गया। आज के पौधारोपण की विशेष बात यह कि यह पौधे छोटे नहीं बल्कि बड़े-बड़े पौधे जिनकी उम्र लगभग 2, से 3 वर्ष है, ऐसे पौधों को रोपित किया गया और आज भारत विकास परिषद ने अन्य संस्थाओं जैसे की खेरमाई लंपती मानस विहार संस्था के साथ मिलकर भी पौधारोपण का कार्य किया। इससे यह लाभ हुआ क्या अन्न्यान्न संस्थाओं के लोगों ने भी भारत विकास परिषद के विषय में जाना। परिषद के संगठन मंत्री विजय पांडे, रीजनल सचिव सेवा डॉ निलेश पांडे, परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि कुलकर्णी, सचिव एडवोकेट अमन पांडे, रुचि पांडे कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जेठा, प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती एवं श्री चौकसे, नीलांबरी पाठक, जितेंद्र कुलकर्णी एवं प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती माया पांडे उपस्थित थी। यह नेक एवं सराहनीय कार्य डॉ निलेश पांडे के सौजन्य से संपन्न हुआ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल