newslifeindia

पनागर में पान गुटका के टपरों पर दबिश दौरान मिली शराब की गई कार्यवाही

जबलपुर (News Life)। अधीक्षक महोदय जबलपुर द्वारा अवैध शराब सट्टा जुआ संचालित करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिया गया है जो उक्त निर्देशानुसार थाना पनागर के उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर पनागर हाईवे के पास बघेली मोड एवं उर्दूआखुर्द मोड में बने पान के टपड़ों में दबिश देकर बघेली मोड़ स्थित रोहित साहू पिता प्यारेलाल साहू उम्र 29 वर्ष निवासी सरसावा पनगर जबलपुर की दुकान से 18 पाव देसी मदिरा प्लेन एवं उर्दूआखुर्द मोड़ स्थित छुट्टन बर्मन पिता हल्लू बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी हथना आधार ताल की दुकान से 19 पाव देसी मदिरा मसाला शराब जप्त कर दोनों आरोपियों रोहित साहू एवं छुट्टन बर्मन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई आरोपी रोहित साहू के विरुद्ध थाना पनागर एवं अधारताल में पूर्व से 11 आपराधिक मामले एवं आरोपी छुट्टन बर्मन के विरुद्ध थाना पनागर एवं अधारताल में पूर्व से 04 आपराधिक मामले पंजीबद्ध पाए गए हैं आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में धारा 110 दंड प्रक्रिया संहिता एवं धारा 122 दंड प्रक्रिया संहिता अंतर्गत भी कार्यवाही की जा चुकी है संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे प्रधान आरक्षक विनय जायसवाल एवं आरक्षक लव कुश तथा विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल