newslifeindia

आचार्य विद्यासागर जी महाराज का मनाया दीक्षा दिवस

गोटेगांव (बी डी सोनी)। गोटेगांव में आज संत शिरोमणि समाधिग्रस्त 108 आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का 57 वां मुनि दीक्षा दिवस भव्यता के साथ मनाया गया।

आचार्य श्री के समाधिस्थ होने के बाद यह प्रथम दीक्षा दिवस मनाया गया | वैसे तो गोटेगांव में प्रत्येक वर्ष आचार्य श्री जी का दीक्षा दिवस मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार की खास बात यह है कि गोटेगांव नगर में आचार्य श्री जी विद्यासागर के परम प्रभावी शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 संभव सागर महाराज जी का ससंघ सानिध्य भी रहा।

नगर के दिगम्बर पंचायती जैन मंदिर के विद्या भवन में सकल जैन समाज के द्वारा धूमधाम से यह दीक्षा दिवस मनाया गया । जिसमें अखिल भारतीय महिला परिषद गोटेगांव की बहने अध्यक्ष रिचा नीरज अनुपम जैन ,सचिव,आरती जैन, उपाध्यक्ष निधि, शालू जैन ,रिचा रौनक ने शाखा संरक्षिका नीता जैन एवं शालिनी जैन जैन ,प्रीतिजैन ,मेहा ,मोनिका संगीता ,सपना एवं महिला परिषद की समस्त सदस्यों ने बड़ी ही सुंदर मनोहरी आचार्य श्री जी की पूजन के लिए द्रव सजाई।

इस अवसर पर अन्य महिलाओं ने बहुत विशुद्धता के साथ द्रव्य घर से सजा कर लाएं जो सभी के मन को मनोहरी लग रही थी।

108 संभव सागर महाराज जी एवं ससंघ मुनि राजो ने आचार्य श्री के दीक्षा दिवस पर आचार्य श्री जी के संस्मरण सुनाए।

योजन में सकल जैन समाज के साथ-साथ सभी मंडलों की उपस्थित सराहनीय रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल