वृक्षारोपण अभियान पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल विधायक महेंद्र नागेश बोले हम सब मिलकर अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं
गोटेगांव (बी डी सोनी)। गोटेगांव नगर पालिका परिषद में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर नगर पालिका उपाध्यक्ष,श्रद्धा पंकज चौकसे और सभी पार्षदों ने भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान नगर पालिका के 15 वार्ड में लगभग 5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी हुआ।जिससे नगर के सभी वार्डों में विकास होगा। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। वृक्षारोपण के बाद सभी को उनकी सुरक्षा के संबंध में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल और गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आह्वान पर चलाए जा रहा यह अभियान पर्यावरण में सुधार लाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार सांसद प्रतिनिधि पंकज चौकसे शक्ति सिंह राजपूत राजकुमार जैन पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष डा जितेंद्र चौबे। पार्षद मनीष जैन पार्षद दुलीचंद विश्वकर्मा राजा ठाकुर सरपंच संघ अध्यक्ष देवदत्त पचौरी राजेंद्र राय राजेश राजपूत दीपक सोनी सरपंच प्रहलाद सिंह पटेल सरपंच अकोला विनोद अग्रवाल सरपंच अनिल मेहरा सहित समस्त नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कर्मचारी विनीत पाठक ने किया।









