newslifeindia

मुख्यमंत्री से गोटेगांव विधायक मिले, क्षेत्र के विकास कार्यों पर की चर्चा #mp

गोटेगांव(बी डी सोनी)। सीएम हाउस भोपाल में जबलपुर संभागीय स्तरीय बैठक में शामिल होने के दौरान विधायक महेंद्र नागेश ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की मुख्यमंत्री। का पुष्पगुच्छ से स्वागत करने के बाद गोटेगांव विधानसभा से संबंधित विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्हें विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया साथ ही न विधानसभा में विभिन्न निर्माण कार्यों की जरूरत के बारे में भी बताया। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों। की समस्या शिक्षा स्कूल भवन शासकीय अस्पताल में डाक्टर स्टाफ की कमी की समस्या को लेकर भी एक मांग पत्र विधायक महेंद्र नागेश ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा। मुख्यमंत्री मंत्री ने विधायक से सारी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और जल्द से जल्द समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया।गौरतलब है की गोटेगांव विधानसभा के विधायक महेंद्र नागेश विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी मुलाकात करते रहते हैं उनका उद्देश्य है कि उनके कार्यकाल में सभी के मार्गदर्शन से गोटेगांव विधानसभा का चहुमुखी विकास हो।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल