पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में करेली पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता
करेली (बी डी सोनी)। पिछले सप्ताह करेली से लगे ग्राम सागोरिया में एक खेत से अनाज की बोरी चोरी की वारदात की गई थी ,जिसको एक हफ्ते के अंदर कार्यवाही करके पुलिस ने चोरी के वारदात करने वाले चोरों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। प्रार्थी मनीष पिता विपिन जैन निवासी सगोरिया हाल निरंजन वार्ड करेली द्वारा 09.जुलाई.24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके वेयर हाउस ग्राम सगौरिया से 50 कट्टी मूंग चोरी गयी है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्र.604/24 धारा 331(4),305 (ए) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पूर्व में भी वेयर हाउस से चोरी होने पर पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था। दिनांक 10.जुलाई.24 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आमगाँव चौराहे पर एक छोटा हाथी लोडिंग वाहन में तीन लोग बैठे है जो तीनो व्यक्ति वेयर हाउस की चोरी के संबंध में बातचीत कर रहे है की सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर संदेह के आधार पर लोडिंग वाहन छोटा हाथी में बैठे संदिग्ध व्यक्तियों को वाहन से उतारकर पूछताछ की गयी जो पूछताछ में थोडा घबराने लगे जिन पर पूर्ण संदेह होने पर हिक्मत अमली से पूछताछ किया जो पूछताछ पर संदेहियों ने अपना नाम अनिल जाटव निवासी सिमरिया खुर्द थाना करेली, भागवेन्द्र मेहरा निवासी सिमरिया खुर्द थाना करेली एवं धनराज जाटव निवासी डंगरिया थाना कोली का रहने वाले बताया एवं वेयर हाउस की चोरी के संबंध में संलिप्तता प्रतीत होने पर तुरंत बाहन सहित अभिरक्षा में लेकर टीम द्वारा थाना लेकर आये एवं उक्त तीनो संदेहियों से बारिकी से घटना के संबध में पूछताछ की गयी। पूछताछ में उक्त तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी राहुल चौरसिया निवासी आमगांव के साथ मिलकर योजनाबध्द तरिके से घटना दिनाक 04.जुलाई.24 को रात्रि में प्रार्थी मनीष जैन के ग्राम सगोरिया स्थित वेयर हाउस का रॉड से ताला तोडकर 25 क्विटल मूग की कट्टीयाँ चुराकर छोटा हाथी वाहन में भरकर करेली बस्ती निवासी गल्ला व्यापारी राजू नामदेव के महेन्द्र वार्ड स्थित गोदाम ले जाकर सस्ते दाम में बेच दिये तथा मिले हुए पैसे आपस में बॉट लिये। इसी क्रम में व्यापारी राजू नामदेव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर राहुल चौरसिया, अनिल जाटव, भागवेन्द्र मेहरा से 50 कड़ी मूंग की खरीदना स्वीकार किया तथा 20 कट्टी मंडी में बेच देना और शेष 30 कट्टी अपने गोदाम में छिपाकर रखे होना बताया जिस पर आरोपी राजू नामदेव से 30 कहीं मूंग की कीमती करीबन । लाख 20 हजार रुपये की तथा आरोपी अनिल जाटव, भागवेन्द्र मेहरा, धनराज जाटव से 10 हजार 500 रु कुल जुमला मशरुका 1 लाख 30 हजार 500 रुपये का एवं घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन कीमती 3 लाख रुपये का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जे आर पर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी राहुल चौरसिया निवासी आमगाँव घटना दिनांक से फरार है। आरोपी अनिल जाटव, भागवेन्द्र मेहरा, धनराज जाटव ने बरमान खुर्द स्थित नायक वेयर हाउस से भी करीब 3- 4 माह पहले वेयर हाउस का ताला तोड़कर 4 कट्टी चना एवं 22 कट्टी मूंग कीमती 80 हजार की चोरी कर मंडी में बेचकर ब्रिकी रकम को आपस में बाँटकर खर्च करना बताया। आरोपी अनिल जाटव, भागवेन्द्र मेहरा, धनराज जाटव, राहुल चौरसिया ने आमगाँव के पास बधुवार सोसायटी से भी 50-60 चावल की कट्टीयों चोरी करना स्वीकार किये है चावल की कट्टी राहुल चौरसिया के पास होना बताये है राहुल चौरसिया की तलाश पतासाजी की जा रही है राहुल चौरसिया के मिलने पर उक्त कट्टीयाँ बरामद की जाती है। अनाज चोर गिरोह की गिरफ्तारी एवं बरामदगी में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक सुभाषचंद्र बघेल के साथ लालमोहन सिंह दीवान, संतलाल मरकाम, शिशुपाल चौधरी, अनुराग सिंह, शिवकुमार नौरिया, यमन बागरी,आरक्षक सुदीप ठाकुर,आरक्षक अभिषेक पटेल,सैनिक रामकृष्ण रजक की भूमिका रही।








