जबलपुर (News Life)। आज अपने वॉर्ड एवं संस्कारधानी के घरों से गंगा जल एकत्रित कर एवं नर्मदा तटों से नर्मदा जल भरकर साथ ही प्रयागराज से गंगाजल बुलवाकर नगर निगम सदन सहित प्रांगण को शुद्ध किया गया। जनता जानती है कैसे अंधेरों में रहे कांग्रेस के कार्यकर्ता जिसको स्वयं घुन लगा हुआ कीड़ा बोलते हों उस बुड़बक बुद्धि सनातन विरोधी मानसिकता के नेता का वक्तव्यं निंदनीय अछमय है। दिग्विजय सिंह इस लायक नही हैं कि रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सरस्वती शिशु मंदिर के बारे में प्रतिक्रिया करें।
लाखों शिक्षकों आचार्यों एवं विद्यार्थियों का अपमान किया है दिग्गी ने – जीतू
आसान बात नहीं है, बातें करना आसान है प्रत्यक्ष काम करने के लिए सामूहिकता चाहिए, सामाजिकता चाहिए, समरसता से आचरण करने का स्वभाव आदत में बनाना पड़ता है, अनुशासन सीखना पड़ता है, इसके लिए रोज तपस्या करनी पड़ती है, रोज की साधना करनी पड़ती है। जीतू कटारे का कहना है इसी साधना को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहते हैं, खैर वैसे तो दिग्विजयसिंह जी अपनी ओछी और घटिया राजनीत के लिए ही जाने जाते हैं यह प्रत्येक व्यक्ति जानता है जिसका जंगी प्रदर्शन कल उन्होंने फिर किया। प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला सभी संस्कारधानी वासियों को अपनी बुड़बक बुद्धि वाली मानसिकता अनूरूप उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों में बचपन से ही जहर घोला जाता है, में समझता हूँ इससे गिरा हुआ वक्तव्य और क्या होगा। वे कहते है माइंड गेम खेलते हैं हम कहते हैं इनसे बड़ा कोई घुन होगा। इसलिए जनता ने मध्यप्रदेश से सम्पूर्ण कांग्रेस का सफाया कर दिया और अब लगता है यह नगर निगम पर भी दृष्टि डाळ रहे हैं। जीतू का कहना है खैर हम भगवाधारी हैं, आपकी इन बातों ने लाखों विद्यार्थियों को गढ़ने वाले शिक्षकों का साथ ही समस्त शिक्षार्थियों का अपमान किया है, हमको गर्व है कि हम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक हैं और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षा के मंदिर से शिक्षित हैं। हम आपके इन विचारों की घोर निंदा करते हैं और ईश्वर से प्राथना करते है आपको सद्बुद्धि प्रदान करें आयोजन में साथी पार्षद मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, सन्दीप साहू, उत्तम पांडे, सन्तोष चक्रवर्ती, कमल शर्मा, महेंद्र पटेल, अर्पित नेमा, प्रतीक विष्वकर्मा, हर्ष तिवारी, संकल्प सोनी, अनुराग सोनी, हर्ष तिवारी, मुकेश मिश्र, अंकित त्रिपाठी, अंशु साहू, मोहन डेहरिया, विवेक त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









