newslifeindia

द्वारकाशारदा पीठ शंकराचार्य परम पूज्य सदानंद सरस्वती जी का चातुर्मास्य महामहोत्सव अहमदाबाद में

श्रीधाम / गोटेगांव (बी डी सोनी)। अनन्तश्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज श्री का 22वां चातुर्मास्यव्रतानुष्ठान भगवान् श्री चन्द्रमौलीश्वर एवं भगवान् श्री द्वारिकाधीश जी की अहैतुकी कृपा प्रसाद एवं अनंतश्रीविभूषित द्वीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य ब्रह्मलीन स्वामिश्री स्वरूपानन्द सरस्वतीजी महाराज के अमोघ शुभाशीर्वाद रूप, अनन्तश्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्री सदानन्द सरस्वती जी महाराजश्री का वि. सं. २०८१ का चातुर्मास-व्रत-अनुष्ठान गुजरात के (कर्णावती) अर्थात् अहमदाबाद स्थित शिवानंद आश्रम में होने जा रहा हैं। और इस चातुर्मासान्तर्गत पूज्यपाद महाराजश्री के दिव्य दर्शन, कल्याणकारी सत्संग एवं पावन सान्निध्य प्राप्त होगा आप सभी भक्तगण इस पुनीत पावन अवसर का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करे। गुरुदेव का चातुर्मास शिवानन्द आश्रम, सैटेलाइट रोड, इसरो के सामने {कर्णावती अहमदाबाद} पर होगा।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल