जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के आदेशानुसार हवाबाग महाविद्यालय जबलपुर में गुरु पूर्णिमा उत्सव के द्वितीय दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 22 जुलाई 2024 को गुरु वंदना कार्यक्रम के साथ व्याख्यान, भाषण, कविता, एवं सांस्कृतिक नृत्य आयोजित हुआ। गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी छाया सिलास, प्राचार्य डॉ.शहवार सैयद एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.आलोक चंसोरिया के मार्गदर्शन एवं डॉ.हिमानी उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रो.आलोक चंसोरिया नें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारत की गौरवशाली गुरु शिष्य परम्परा के विषय में धर्म एवं सत्यनिष्ठा के माध्यम से सत्काम करने के लिए विद्यार्थियों कों प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ.हिमानी उपाध्याय नें शिक्षा में योग एवं व्यायाम के महत्व के बारे में जानकारी साझा की| डॉ.प्रीती अनमोल पाखी नें शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले नवाचारो के विषय में समझाया। इस गुरु शिष्य परंपरा कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों नें स्वरचित कविता पाठ, कहानियाँ, भाषण एवं प्रश्नमंच में उत्साह के साथ सहभागिता की| सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के लोक संस्कृति से सम्बंधित नृत्यो की मनमोहक प्रस्तुति की| कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री रुचि केसरवानी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सदस्य डॉ.जयश्री दीक्षित, डॉ.अशोक सोनी, डॉ.कविता शर्मा, श्री.अभिनव साईंखेड़कर, सुश्री रुचि केसरवानी एवं श्री मोहम्मद हसनैन बेग के सहयोग से संपन्न हुआ।








