जबलपुर (News Life)। ठक्कर ग्राम वार्ड पार्षद गुलाम हुसैन ने जारी प्रेस न्यूज में बताया की पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड ठक्कर ग्राम वार्ड,रविन्द्र नाथ टेगोर वार्ड,जाकिर हुसैन वार्ड मुस्लिम बाहुल क्षेत्र के बहोरा बाग फीटर पसियाना फीडर एवं चांदनी चौक फीडर की अघोषित बिजली कटौती, खराब केबल को बदलने व नए ट्रॉसफामर लगाने एवं समार्ट मीटर के विरोध में आज नगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एम.पी.ई.वी कार्यालय मिशिन कंपाउंड पर प्रदर्शन किया गया ।पाषर्द गुलाम हुसैन ने बताया की पूरे क्षेत्र की जनता बिजली कटौती से परेशान है मेंटनेंस एवं खराब केबिल व ट्रांसफामर्स की कमी के कारण तीन तीन दिनों तक बिजली बंद रहती हैं, गांव से ज्यादा खराब स्थिति निर्मित हो गई है ।
पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय लखन घनघोरिया जी नगर कांग्रेस कमेटी सौरभ नाटी शर्मा जी पार्षद गुलाम हुसैन जी के नेत्रत्व में सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनता के साथ प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेसजनों ने साफतौर पे एस.ई संजय अरोरा को चेतावनी दी कि बार बार पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ पक्षपात किये जाने कि जानकारी हम समय समय पर आप तक पंहुचाते रहे है, मगर उसके बाद भी उक्त समस्या पर सुधार न होना कहीं न कहीं आपकी संलिप्ता कि ओर इशारा करती है,48 घंटे के अंदर अगर यह व्यवस्ता दुरूस्त नहीं की जाती है तो समुचे क्षेत्र की जनता आपके दफतर में आकर बैठ जायेगी, जिस पर एम.पी.ई.वी की ओर से श्री संजय अरोरा जी ने सारी समस्या का तत्काल समाधान करने अशवस्त किया, जिस पर विधायक लखन घनघोरिया जी ने समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन कि चेतावनी दी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा पार्षद याकूब अंसारी पार्षद अख्तर अंसारी पार्षद गुडडू नवी पार्षद पूर्व ताहिर अली पार्षद गुडडु तामसेतवार, संजय अहिरवार पार्षद हर्षित यादव पार्षद वकील अंसारी,आविद मंसुरी,आशिफ इकबाल शेख फारूख गिलानी भाई,हाजी हामिद मंसुरी,एडवोकेट साहित खान,एजाज भाई,टीपू सुल्तान,हसीब खान,जैद अंसारी,महबूब कामरेड,शेख शेरू,टीपू खान परवेज अख्तर, अयाज राजू,तौसीफ चंकी, यूसूफ मुल्ला जी, शहरूख,इमरान,निहाल मंसूरी,सोनू अंसारी, इब्राहिम भाई,गोलू,आदि मौजूद रहे।








