newslifeindia

विधायक ने पूर्व मंत्री पर लगाए आरोप, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे – विधायक घनघोरिया

Jabalpur (मुज़म्मिल हुसैन)। घमापुर थाने में हत्या को लेकर पुलिस उपाधीक्षक हनुमान ताल को फटकार लगाते हुए पूर्व मंत्री अंचल सोनकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व मंत्री थाने के अंदर घुसकर पुलिस वालों को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि धामपुर थाना अंतर्गत चांदमारी में एक युवक की हत्या को लेकर वायरल हुए वीडियो में पूर्व मंत्री द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के साथ बदतमीजी और धमकी दी जा रही है कि पुलिस को सुधारने के लिए भी थाने में घुसकर मार सकते हैं।

लखन घनघोरिया ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि हत्या की घटना दुखद है और ऐसी घटनाएँ समाज में नहीं होनी चाहिए। लेकिन उन्होंने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस घटना के पीछे कांग्रेस को घसीटा, जो कि गलत है। उन्होंने बताया कि हत्या की घटना में शामिल दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हुए थे।

घनघोरिया ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक द्वारा पुलिस पर दबाव डालने का कारण यह था कि पुलिस ने उनके भाई के घर में महीने में दो बार जुआं की फड़ पर छापा मारकर कम से कम 18 लाख रुपए की जपती बनाई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के घर के आसपास 100 मीटर के क्षेत्र में अवैध काम हो रहे हैं और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए थाने में बदसलूकी की गई।

लखन घनघोरिया ने कहा कि वे पुलिस का मनोबल नहीं टूटने देंगे और भाजपा के पूर्व विधायक पर कार्यवाही की मांग करते हुए वीडियो पुलिस अधीक्षक को सौंपेंगे।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल