newslifeindia

आगा दरगाह में निकला चादर जुलूस 

जबलपुर (News Life)। आगा चौक स्तिथ हजरत शाह मीरजा मुर्तुजा हुसैन कादरी रहमतुल्ला अलैह के उर्स के मौक़े पर आगा दरगाह मे दोपहर 2 बजे कुरान ख्वानी का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत चादर जुलूस निकला जो रानीताल स्टेडियम के सामने बारादरी होते हुए आगा मोहम्मद साहब की दरगाह पहुंचा जहाँ परंपरानुसार मजार शरीफ पर चादर पोशी गुल पोशी की गई। रात्रि मे महफिले सिमा का आयोजन किया गया जिसमे क़व्वाल ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किये। हजरत अमीर खुसरो द्वारा रचित कलाम आज रंग है री माँ रंग है री कलाम पर समाइन भाव विभोर हो गये। देर रात्रि सालातो सलाम के साथ उर्स शरीफ का समापन हुआ। मुतवल्ली सैयद लियाकत अली, सेकेट्री मोहम्मद रफीक खान, सैयद साबिर अली ने उर्स मे शरीक हुए तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल