newslifeindia

थाना बरेला अंतर्गत हुई चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार

चुराये हुये 86 ग्राम सोने के जेवर एवं 150 ग्राम वजनी गली हुई चांदी तथा घटना मे प्रयुक्त 2 मोटर सायकिल एवं 3 मोबाईल जप्त

जबलपुर (News Life)। पतासाजी करते हुये 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एंव घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल तथा मोबाईल जप्त किये गये है।

थाना बरेला में दिनॉक 1-7-24 को विजय सूर्यवंशी  निवासी आकर्ष इन्कलेव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके घर के बाजू में जे.एन. पाण्डे का मकान है जो 7-4-24 से अपने गॉव उत्तर प्रदेश गये हुये है। दिनॉक 1-7-24 को सुबह 9-30 बजे देखा तो पड़ोसी के घर का मेन गेट का ताला लगा हुआ था घर का दरवाजा टूटा हुआ था, घर देखा तो अलमारी एवं ड्राज खुले हुये है, सूचित करने पर जे. एन. पाण्डे द्वारा सोने चांदी के जेवर चोरी जाना बताया जा रहा है। क्या क्या सामान चोरी गया है वह पाण्डे जी के आने पर ज्ञात हो सकेगा। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) भा.न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टीम द्वारा सी.सी. टीव्ही फुटेज खंगाले गये, पतासाजी करते हुये संदेही जितेन्द्र विश्वकर्मा उर्फ जित्तू निवासी बढई मोहल्ला बेलबाग, सदा साहू निवासी चेरीताल हनुमान मंदिर के पास कोतवाली, गोलू शर्मा निवासी कछियाना साहू मोहल्ला लार्डगंज, दीपू विश्वकर्मा निवासी राजीव नगर कोतवाली को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने के 86 ग्राम जेवर एवं गली हुई चांदी 150 ग्राम तथा घटना में प्रयुक्त 2 मोटर सायकिल तथा 3 मोबाईल जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियो की पतासाजी करते हुये 4 आरेापियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी बरेला श्री प्रमोद साहू के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, संतोष पटेल, अटल जंघेला, मनोज पाण्डे, आरक्षक मोह. इस्माईल, प्रमोद सोनी, रंजीत यादव तथा चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सायबर सेल के अंमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल