जबलपुर (News Life)। जिला शिक्षा अधिकारी एवं लिटिल चैम्प सीनियर सेकेंडरी स्कूल खजरी बाईपास जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता बालक/ बालिका वर्ग 14 ,17 एवं 19 वर्ष का आयोजन दिनांक 13 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए शाला की प्राचार्या शायदा अली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वह हि खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया हुआ हो, बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के किसी भी प्रतिभागी को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। सभी प्रतिभागी अपनी ऑनलाइन पंजीयन की पांच प्रतियां समस्त दस्तावेज सहित शाला प्रचार के हस्ताक्षर के साथ 10 अगस्त तक जमा कर देवें। सभी जूडो खिलाड़ियों का वजन दिनांक 12 अगस्त को शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक मालपानी स्कूल मिलौनीगंज में लिया जावेगा। अधिक जानकारी हेतु इस नंबर पर 6265428080 जूडो कोच आबिद हुसैन से संपर्क कर सकते हैं।









