जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार 11 अगस्त की दोपहर 2.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा पारगमन प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव डुमना विमानतल से दोपहर 2.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मंडला प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री मंडला में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.55 बजे वापस डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे तथा यहां से वायुयान द्वारा शाम 5 बजे भोपाल रवाना होंगे।








