newslifeindia

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था उमरिया द्वारा विधिक सेवा पर कार्यशाला का आयोजन

जबलपुर (News Life)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था उमरिया द्वारा विधिक सेवा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बरगी विकासखंड जबलपुर के अंतर्गत नवांकुर संस्था उमरिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से अधिवक्ता सम्माननीय शुभम मिश्रा जी का आगमन हुआ एवं उनके द्वारा संचालित समूचे मध्यप्रदेश में विधिक सेवा के संबंध में बताया गया कि किस प्रकार गरीब असहाय एवं जो व्यक्ति कानून की व्यवस्था नहीं जानते जिनके साथ अन्याय होता है उनकी हम मदद करते हैं एवं कोर्ट के माध्यम से उनको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे मामलों पर जिन पर बगैर जांच विवेचना के मासूमों पर अपराध लाद दिए जाते हैं जिससे आमजन व्यक्ति परेशान होकर गलत कदम उठाता है हम उन्हें विधिक सेवा के तहत उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करते हैं एवं आगे भी हम इस प्रकार आम जन के बीच सेतु बन कर न्याय दिलाने में मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर ग्राम उमरिया पर उपस्थित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था अध्यक्ष पं नंदकुमार शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष जबलपुर अनिल उपाध्याय, सरपंच योगेश मेहरा, सरपंच उप सरपंच के के शुक्ला, पहाड़ी खेड़ा सरपंच संतोष पटेल, मेहगांव डूंगा सरपंच देवी विश्वकर्मा, को ऑपरेटिव सोसाइटी बैंक पूर्व गोविंद साहू, प्रस्फुटन समिति सचिव अभिलाष उपाध्याय, ग्राम पंचायत डुंडी प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रज्जू पटेल, पहाड़ी खेड़ा से हीरालाल, रामकुमार सेन, दशरथ पटेल, रामेश्वर उपाध्याय, शिक्षक डालचंद पासी, हरिलाल पटेल, शंकर लाल साहू, गुलशन पटेल एवं इस कार्यक्रम के आयोजक अंकित कुमार शुक्ला उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की एवं सभी ग्राम वासियों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी ग्राम पंचायत पर संपन्न कराया गया।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल