newslifeindia

78 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया – उमरिया

उमरिया (News Life)। देश की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ समूचे क्षेत्र पर मनाया गया एवं ग्राम पंचायत उमरिया पर सरपंच योगेश मेहरा के द्वारा झंडा वंदन करके झंडा फहराया गया एवं देश की आजादी पर शहीद हुए हमारे देश के वीरों को नमन किया गया। पूर्व जनपद अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, उप सरपंच के के शुक्ला, जन अभियान परिषद के पं नंदकुमार शुक्ला, अभिलाष उपाध्याय,  विनम्र उपाध्याय, आनंद शुक्ला, अभिलाषा उपाध्याय, आशीष यादव, ढिल्लू यादव, सचिव अनुपमा, पं अंकित शुक्ला एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

ग्राम उमरिया पर ही शहीद स्मारक पर ध्वज बंधन का कार्यक्रम किया गया जो शहीद हीरालाल की याद पर मनाया जाता है। शहिद हीरालाल 1971 में शहीद हुए थे।

औषधालय उमरिया पर भी झंडा वंदन किया गया। जिसमें डॉ रचना तिवारी, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी सुशील झरिया, बीरन्न एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोशनी पांडे, शांति झरिया, शशि यादव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

हाई स्कूल उमरिया पर भी झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया जो समूचे ग्राम उमरिया पर प्रभात रैली निकली गई।

रानी अवंती बाई रंगमंच डुंडी ध्वजारोहण किया गया। ग्राम के गणमान्य नागरिक कोडुलाल पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण में ग्राम के अनंतराम पटेल, विनोद पटेल, पंकज पटेल, सरपंच रमाकांत पटेल, सचिन आशीष यादव, अरुण पटेल, रज्जू लाल पटेल, धन सिंह आदि उपस्थित रहे।

देश की आज़ादी का 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस त्रिपुर सुंदरी आजीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर प्रतिभा मरावी, अजय सोनी, कल्पना पटेल, ओमती बाई, ममता पटेल, दीपा परस्ते, आदि जन मोजूद थे।

 

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल