जबलपुर (News Life)। संस्कारधानी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में सुबह 9 बजे हुआ, जहां मुख्य अतिथि जबलपुर प्रभारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इसके साथ उन्होंने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्साह से आज़ादी का पर्व मनाने की अपील की है। पुलिस के जवानों के शानदार परेड पेश करने के बाद इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, NCC व स्काउट-गाइड इत्यादि मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी । उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित भी किया गया। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सीएम के संदेश का किया वाचन। मुख्य समारोह में खचाखच भरा रहा पुलिस ग्राउंड।
देखें तस्वीरें :-













