newslifeindia

पनागर में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर। म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखण्ड पनागर के द्वारा आज ग्राम पंचायत उमरिया चौबे में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन माननीय श्री सुशील तिवारी जी इंदु विधायक पनागर, आनंद जैन मिन्चु की उपस्थिति में किया गया है जिसमें अभियान को और अधिक व्यापक बनाने जन सहभागिता से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के विषय मे माननीय विधायक पनागर के द्वारा बताया गया तथा कार्यक्रम पश्चात सभी ग्राम जनो की उपस्थिति में स्वच्छ्ता साफ सफाई का कार्य स्कूल परिसर में किया गया हैं साथ ही स्वच्छ्ता के प्रति सभी को जागरूक करते हुऐ हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता की गई और सभी से अपील की गई कि बह भी सभी शासकीय संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों के साथ ही अन्य सभी स्थानों में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करते हुऐ स्वच्छता के कार्य करे अंत मे माननीय विधायक पनागर के द्वारा सभी उपस्थित लोगों स्वच्छ्ता की शपथ दिलाई कार्यक्रम में मजहर अली सीईओ जनपद पंचायत पनागर, भारत महरोलिया विकासखण्ड समन्वयक पनागर, के साथ नवांकुर संस्था अनुराग मिश्रा, अजय पटेल, पारस दाहिया, मेंटर्स रवि बोहत, अन्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य,अन्य ग्रामजनो की उपस्थिति रही है।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल