newslifeindia

विजयाश्री महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन

जबलपुर (News Life)। विजया श्री एजुकेशलन इंस्टिट्यूट में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम पर एक दिवसीय राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश वर्मा की उपस्थिति रही। विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. बी. एन. पंडा राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर, प्रो लोकनाथ मिश्रा संकाय अध्यक्ष शिक्षा मिजोरम विश्वविद्यालय एवं प्रो हेमंत खंडे बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल ने एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमः दृष्टि एवं उद्देश्य के विभिन्न आयामों की प्रासंगिकता एवं विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए इसकी महत्ता को समझाया कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में संस्था के संस्थापक श्री राजेश स्थापक जी का अनुभवी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ स्नेहलता मंडेला जी की उपस्थिति संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. डॉ. रैना हीरा तिवारी ने अपने सारगर्भित उदबोधन में एकीकृत शिक्षक शिक्षा विषय का प्रर्वतन कर संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यकम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक मंजू तिवारी योगेश अग्रवाल एवं के. के. उमरे जी का सराहनीय योगदान रहा ।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल