newslifeindia

JABALPUR: नागरिक सुरक्षा 1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

एन एस एस एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य व सफल आयोजन

जबलपुर। युद्ध एवं आपदा के अवसर पर नागरिकों को विपरीत परिस्थितियों के लिए जागरुक कर तैयार करने और आपदा प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस )रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर एवं जिला प्रशासन होमगार्ड व सिविल डिफेंस टीम के संयुक्त तथावधान में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 128 से अधिक लोगो ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं कार्यक्रम समन्वयक एन एस एस डॉ शोभाराम मेहरा के मार्गदर्शन व डॉ. देवांशु गौतम कार्यक्रम अधिकारी ओपन यूनिट के नेतृत्व व मुख्य प्रशिक्षक रामजी चौधरी (ए. एस. आई-एस डी आर एफ) व सहायक प्रशिक्षक सुनील गर्ग (डिविजनल वार्डन-सिविल डिफेंस) क्रिस्टोफर एरलैंड (डिविजनल वार्डन-सिविल डिफेंस) आदि अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के आयोजन में सर्वप्रथम मां सरस्वती के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वल और पुष्पांजलि अर्पीटकर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कोय गया।

कार्यक्रम के उद्देश्य को समझना होगा-डॉ मेहरा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शोभाराम मेहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपदा के समय प्रभावी ढंग से काम करने और जान-माल की सुरक्षा करने के लिए प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, और संकट के समय नागरिकों की सहायता करने के तरीके सिखाए गए।

विशेष होते हैं ऐसे प्रशिक्षण – डॉ. गौतम
कार्यक्रम की विशिष्ट स्थिति अतिथि डॉ. देवांशु गौतम ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण अपने आप में एक विशेष प्रशिक्षण होते हैं में जिसमे विभिन्न सत्रों जिनमें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा, और संकट प्रबंधन आदि विषयों का समावेश करते हुए प्रशिक्षण दिया जाता है तथा सहभागिता करने वाले को आपदा के समय प्रभावी ढंग से काम करने के लिए कैसे कैसे आवश्यक कौशल और ज्ञान की ज़रूरत हो यह सिखाया जाता है।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसडीआरएफ की पूरी टीम व एनएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवकों में अमित शिवहरे, दीक्षा चौरसिया, अंकुश राय, नैंसी, संजना, प्रिया, केतकी, शिवांगी, आराधना, निधि आदि छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

कार्यक्रम का निष्कर्ष व महत्व
इस कार्यक्रम का आयोजन नागरिकों को आपदा के समय तैयार रहने और प्रभावी ढंग से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन से नागरिकों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे आपदा के समय अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के आयोजन से नागरिकों में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे आपदा के समय अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल