newslifeindia

उमस भरी गर्मी से जनजीवन बेहाल, बादलों की बसाहट के बीच बूंदाबांदी संभावित

जबलपुर। बुधवार को भी मौसम के मिजाज गर्म रहे। बादलों की आवाजाही बनी रही। लेकिन गर्मी के तेवरों में कोई कमी नहीं आई। सूर्य देव ने जमकर आग बरसाई। भीषण गर्मी से जनजीवन लगातार परेशान है। दोपहर में बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे उमस भड़क उठी| मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि एक दो दिनों में प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएगी| स्थानीय बादल जरूर माहौल बनाते हैं, लेकिन बरस नहीं पाते। 15 से 20 जून के बीच मानसून सक्रिय हो जाने की संभावना है।
बुधवार को सुबह से लोग मारे गर्मी के बेचैन रहे। सूर्यदेव पूरी प्रखरता के साथ प्रगट हुये। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान पर बादल छाये और उमस ने डेरा डाला। तो लोगों का जीना मुहाल हो गया। मारे उमस के बेचैनी होने लगी। रात में गर्म हवाओं ने बेचैन किया। मौसम कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया था। हवा में नमी प्रातःकाल 59 प्रतिशत और सायंकाल 51 प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह 5.24 बजे और सूर्यास्त शाम 6.54 बजे हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक 38.5 डिग्री तापमान नौगांव जिले में दर्ज किया गया। गत वर्ष आज के दिन का तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया था। दक्षिणी पूर्वी हवायें 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग में मौसम शुष्क रहेगा।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल