मामलें की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग
जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत एक होटल में भाजपा नेता द्वारा कराए जा रहे देह व्यापार के मामलें में निष्पक्ष जांच की मांग करने और युवती द्वारा जिन जिन नेताओं और अधिकारियों के नाम बताए गए हैं उन पर भी कार्रवाई करने की मांग को लेकर शहर (जिला) कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ ‘नाटी’ शर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसपी को सौंपा गया| जिसमें मामलें की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की गई हैं| उन्होंने कहा कि पीड़ित युवती ने सत्ता के संरक्षण में पनप रहे संगठित अपराध का भंडाफोड़ किया हैं|
श्री शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाए हैं कि उसे जबरन भाजपा नेताओं और कुछ प्रभावशाली अधिकारियों के पास भेजा गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध देह व्यापार में धकेला गया। यह केवल एक महिला के आत्मसम्मान का हनन नहीं, बल्कि मानवाधिकारों पर सीधा हमला है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी पर्याप्त नहीं — जिन भाजपा नेताओं और अधिकारियों के नाम पीड़िता ने उजागर किए हैं, उनकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए। पूरे कांड की एसआईटी से न्यायिक निगरानी में जांच कराई जाए ताकि किसी भी राजनीतिक दबाव या हस्तक्षेप से न्याय प्रभावित न हो। पीड़िता को सुरक्षा, चिकित्सा, मानसिक परामर्श और पुनर्वास की समुचित व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराई जाए। गवाहों या पीड़िता पर दबाव डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सतीश तिवारी,कमलेश यादव,राजेश सोनकर,अतुल बाजपेई, इंद्रा पाठक,अनुभा शर्मा,राजेंद्र पिल्लै, बलविंदर मान, रामदास यादव, पंकज पांडे, प्रमोद पटेल, मिंटू मिश्रा, अवधेश गुप्ता,विक्रम ठाकुर पप्पू वसीम खान, अशरफ मंसूरी,आजाद अंसारी,दिलीप साहू,याकूब अंसारी,सोनू दुबे, हुकुम चंद जैन,चंदू जैन,सुरेन्द्र तिवारी,दीपक चौधरी,चंदू जैन, रिज़वान अली कोटि,अदनान अंसारी,अभिषेक पाठक,अमित विश्वकर्मा,अमित झरिया,अखिलेश शर्मा, प्रिंस सलूजा,भारत पटेल,राजकुमार सोनी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी, श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, श्रीमती अदिति अतुल बाजपेयी, सत्येन्द्र चौबे, अख्तर अंसारी, राकेश पांडे, शफीक हीरा, श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।








