newslifeindia

JABALPUR: मदनमहल में बदला वृद्ध का एटीएम कार्ड, दमोह से रकम निकाली

जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत मदमहल रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के नीचे एटीएम से पैसे निकालने गए एक वृद्ध का एटीएम कार्ड बदलकर चालबाजों ने दमोह जाकर उसके एकाउंट से 43 हजार रुपए निकाल लिए| पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है|
गढ़ा थाना पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लाट नंबर 415 बालाजी नगर कालोनी भगवानपुर थाना लंका जिला वाराणसी निवासी सिंचाई विभाग से रिटायर्ड 70 वर्षीय अरविन्द कुमार निषाद गत 31 मई को रानीताल गेट नंबर 4 के पास निवासी अपनी बेटी पूजा चौधरी के यहां आया था| दूसरे दिन सुबह बेटी पूजा के घर के से एक्टिवा लेकर किशन मल्लाह के घर गौरीघाट भागवत कथा मे सम्मलित होने गया था एवं कथा मे सम्मलित होकर वापस एक्टिवा बेटी के घर वापस जाते समय सुबह लगभग 11.30 से 12.30 बजे के बीच लक्ष्मी नारायण अस्पताल के पास मदन महल रोड पर एसबीआई बैंक के नीचे एटीएम से रूपये निकालने पहुंचा, उसके एटीएम मशीन के बाजू वाले एटीएम मशीन से 2 लड़के पैसे निकाल रहे थे उसने एटीएम से 3 हजार रुपये निकाले तभी बाजू वाले लड़के ने एटीएम खींच लिया उसने बोला एटीएम कार्ड क्यो निकाला तो लड़के ने उसे एटीएम कार्ड वापस दे दिया| उसके बाद वह अपनी लड़की के घर आ गया| दूसरे दिन अपना स्टेटमेंट चैक किया तो खाते से गत 1 जून को उसी एटीएम से 3 हजार रुपये एवं 2 जून को 40 हजार रुपए दमोह जिले से किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया है| उसने अपना एटीएम कार्ड चैक किया तो उक्त एटीएम कार्ड उसका नही था। अज्ञात आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया| अज्ञात आरोपियों ने धोखाधड़ी कर दूसरा एटीएम पकड़ाकर वृद्ध के खाते से 43 हजार रुपए निकाल लिए| पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 318(4) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल