newslifeindia

आपने मेरे पापा को सुपरस्टार बना दिया: टाइगर श्रॉफ

बालीवुड फिल्म निर्माता सुभाष घई को अल्टीमेट शोमैन बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उनके अंकल सुभाष घई की वजह से ही उनके पिता जैकी श्रॉफ एक रात में सुपरस्टार बन गए थे। टाइगर श्रॉफ ने दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई को दिल से धन्यवाद कहा है।
टाइगर श्रॉफ ने भी इस फिल्म के पोस्टर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया और सुभाष घई के प्रति आभार जताते हुए लिखा, धन्यवाद सुभाष घई अंकल, मेरे पापा को रातोंरात सुपरस्टार बनाने के लिए। आप सबसे बड़े शोमैन हैं। टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस एक्शन फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें टाइगर का खतरनाक अवतार देखने को मिला। पोस्टर में वह एक हाथ में चाकू और दूसरे में बोतल पकड़े नजर आ रहे हैं, चारों तरफ खून के निशान हैं और ज़मीन पर लोग बेहोश पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में टाइगर के साथ सोनम बाजवा और मिस यूनिवर्स हरनाज संधू भी नज़र आएंगी। ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि सुभाष घई ने हाल ही में अपनी 1983 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म हीरो का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म ने हाल ही में हिंदी सिनेमा में 42 साल पूरे किए हैं।
इस मौके पर सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक नए चेहरे के साथ बड़ी फिल्म बनाना एक साहसिक फैसला होता है, और जब पूरी रचनात्मक आजादी हो तो उसे ब्लॉकबस्टर बनाना और भी चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि ‘हीरो’ ने रिलीज के बाद 75 हफ्तों तक सिनेमाघरों में धूम मचाई थी और इसका संगीत आज भी श्रोताओं को याद है। उन्होंने अपनी टीम, कलाकारों, वितरकों और फाइनेंसरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इन सभी के सहयोग से 1982 में उन्होंने मुक्ता आर्ट्स की स्थापना की थी और उसके बाद से अब तक 42 फिल्में बना चुके हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल