newslifeindia

खंडवा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.8 की तीव्रता, लोग बाहर निकले

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार रात 9 बजकर 57 मिनट पर धरती अचानक हिल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई, जिससे खंडवा शहर और आसपास के इलाकों में हल्का झटका महसूस किया गया। यह झटका भले ही कमजोर रहा, लेकिन कई लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
भूकंप का केंद्र अमरावती के पास
जिले के मौसम विशेषज्ञ सौरभ गुप्ता के मुताबिक, भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के अमरावती जिले में था, जो खंडवा से लगभग 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भूकंप का प्रभाव खंडवा के पंधाना ब्लॉक के गांवों कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर और पड़ोसी जिले बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में भी महसूस किया गया।

अधिक बारिश और एयर मूवमेंट बना झटकों की वजह
मौसम विशेषज्ञ गुप्ता ने बताया कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हुई है। इसके कारण जमीन में पानी के जमा होने और भीतर की परतों में बने एयर मूवमेंट ने इस भूकंप जैसी स्थिति को जन्म दिया। उन्होंने इसे “मध्यम गति का भू-गति झटका” बताया।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल