newslifeindia

JABALPUR: जूनियर डॉक्टर ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह दर्दनाक घटना कॉलेज परिसर स्थित नंबर 4 हॉस्टल की है, जहां एमबीबीएस के छात्र शिवांश गुप्ता ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते खुद को नीचे फेंक दिया।

छात्र के गिरते ही परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद छात्र और कॉलेज स्टाफ तुरंत घायल छात्र को उठाकर कॉलेज की कैजुअल्टी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल इलाज मुहैया कराया। बताया जा रहा है कि गिरने के दौरान छात्र को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हॉस्टल के अन्य छात्र सहमे हुए नजर आए। कॉलेज के डीन और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया, जो तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने बताया कि शिवांश गुप्ता अचानक हॉस्टल की चौथी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नीचे आ गिरा। गिरने के स्थान की टाइल्स खून से सन गई थीं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच में जुट गए हैं। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र किसी मानसिक दबाव, पढ़ाई के तनाव, या व्यक्तिगत कारणों से परेशान था या नहीं। कॉलेज प्रशासन ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और उन्हें जबलपुर बुलाया जा रहा है। साथ ही कॉलेज प्रशासन और पुलिस मिलकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने छात्र के कमरे को सील कर जरूरी दस्तावेजों और साक्ष्यों को जब्त कर लिया है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल