newslifeindia

गंगा दशहरा पर मॉं गंगा को 1100 मीटर चूनरी चढ़ाई

वाराणसी में अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

वाराणसी। गंगा दशहरा के मौके पर गुरुवार सुबह से वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या सहित प्रदेश में कई जगह घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। स्नान, पूजा और दान का सिलसिला चालू है। प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। काशी में भी गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।
अस्सी घाट पर मां गंगा को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। बागपत में दो छात्रों और बदायूं में एक युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गंगा दशहरा के मौके पर शाम को काशी में विशेष गंगा आरती होगी। घाटों पर दीप सजाए जाएंगे। दशमी तिथि 4 जून की रात 11:55 बजे से 6 जून की रात 2:14 बजे तक है। इसके बाद उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा आज 5 जून को मनाया जा रहा है।
अमरोहा के गजरौला स्थित ब्रजघाट गंगा धाम और तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ है। दो लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
वहीं बागपत के सिनौली घाट पर गंगा स्नान कर रहे बीएससी के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी घाट पर पहुंची। वहीं बदायूं में भी रामगंगा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल