newslifeindia

विराट से बल्ला पाकर खुश नजर आये रजत

नई दिल्ली। आईपीएल में पहली बार खिताब जीतने से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली बेहद खुश नजर आये। विराट की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी टीम के कप्तान रजत पाटीदार को एक बल्ला उपहार में दिया। इसका एक वीडियो भी आया है इसमें जिसमें इन दोनों की दोस्ती और एकदूसरे के प्रति सम्मान और प्यार झलकता है। यह वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के ड्रेसिंग रूम का है। इसमें रजत अपने किटबैग के पास अकेले बैठे हुए हैं। वहीं दूसरे छोर पर कुछ साथी खिलाड़ी हैं। टीम में लंबे समय तक रहे दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी वहीं थे। इस दौरान विराट वहां घूमते हुए अपने कप्तान की तारीफ करते हैं।
विराट इसके बाद अपने किटबैग के पास आते हैं। वे एक बल्ला उठाते हैं और अपना स्टांस लेते हैं। रजत ये देखते हुए अंदाजा लगाने लगे कि क्या होने वाला है। वह समझ जाते हैं कि शायद उन्हें बल्ला मिल सकता है। तब वे कहते हैं कि जिससे खेलते हैं वो वाला। इसपर विराट वह बल्ला रजत की ओर उछाल देते हैं। वहीं रजत भी इसे वैसे ही प्यार से पकड़ते हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल