newslifeindia

8 जून को रिलीज होगी एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो

8 जून को रिलीज होगी एटनबरो की डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो

डॉक्यूमेंट्री में समुद्रों की खूबसूरती, रहस्यों और खतरों की झलक देखने को मिलेगी

जीव विज्ञानी, इतिहासकार और लेखक डेविड एटनबरो अपनी अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो के साथ दर्शकों को समुद्री सफर पर जाने को लिए हैं। डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। उन्होंने बताया कि डेविड एटनबरो की नई डॉक्यूमेंट्री ओशियन विद डेविड एटनबरो विश्व महासागर दिवस पर यानी 8 जून को रिलीज होगी। यह डॉक्यूमेंट्री समुद्रों की खूबसूरती, उनके रहस्यों और खतरों की झलक दिखाएगी और खास अंदाज में रोचक कहानी पेश करेगी।
ओशियन विद डेविड एटनबरो में समुद्री जीवन, नई प्रजातियों और पारिस्थितिकी तंत्र की खोज के साथ मछली पकड़ने की हानिकारक तकनीकों जैसे ड्रेजिंग और बॉटम ट्रॉलिंग के पर्यावरण पर बुरे प्रभावों को भी दिखाया है। मनोरंजन और रोमांच के साथ कहानी को गंभीर मोड़ दिया गया है। ओशियन विद डेविड एटनबरो समुद्री विज्ञान पर आधारित है और इसे नेशनल जियोग्राफिक प्रिस्टीन सीज के संस्थापक एनरिक साला समेत वैज्ञानिक सलाहकारों की टीम द्वारा समर्थित है।
एटनबरो कहते हैं कि समुद्रों की स्थिति खराब हो रही है, लेकिन इसे ठीक करने के तरीके भी हैं। इसमें वैज्ञानिकों की सलाह और नेशनल जियोग्राफिक की मदद से समुद्रों को बचाने का संदेश दिया गया है। एटनबरो ने बताया कि मेरा जीवन महासागर की खोज पर ही आधारित है। पिछले 100 सालों में वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं ने नई प्रजातियों, जटिल पारिस्थितिकी तंत्रों का पता लगाया है, जो एक युवा के रूप में मेरी कल्पना से परे है। इस फिल्म में हम उन अद्भुत खोजों के बारे में बता रहे हैं, कि हमारे महासागर की स्थिति इतनी खराब क्यों है।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री को प्रस्तुत करने के लिए सर डेविड से बेहतर कोई नहीं है और मुझे खुशी है कि वह नेशनल ज्योग्राफिक के साथ पहली बार ऐसे विषय पर काम कर रहे हैं जो प्रासंगिक है और उनके दिल के करीब है। यह डॉक्यूमेंट्री नेशनल जियोग्राफिक और जियोहॉटस्टार पर 8 जून को दिखाई जाएगी। इसे टोबी नोवलन, कीथ स्कोले और कॉलिन बटफील्ड ने निर्देशित किया है और सिल्वरबैक फिल्म्स व ओपन प्लैनेट स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल