newslifeindia

कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ से छाए विशाल जेठवा

सलमान-काजोल और रानी के साथ अनुभव किए साझा

इन दिनों अभिनेता विशाल जेठवा अपनी फिल्म होमबाउंड को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हाल ही में प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई, जहां विशाल अपने सह-कलाकारों जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। विशाल, जो अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कर चुके हैं, अब बतौर लीड एक्टर अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विशाल ने बताया कि कैसे सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करना उनके लिए एक यादगार लेकिन डरावना अनुभव था। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म टाइगर 3 में सलमान के साथ काम किया और उनकी मौजूदगी ने उन्हें नर्वस कर दिया। विशाल ने कहा, सलमान सर के साथ काम करके तो मैं डर गया था। पूरी मर्दानी 2 की शूटिंग बिना फम्बल के की थी, लेकिन सलमान सर को देखा तो डायलॉग तक भूल गया। उनका एक अलग ही औरा है।
रानी मुखर्जी के साथ फिल्म मर्दानी 2 में काम करने के अनुभव को विशाल ने बेहद खास बताया। उन्होंने कहा, रानी मैम से मैंने प्रोफेशनलिज्म सीखा सेट पर समय पर आना, काम को पूरी लगन से करना और शूटिंग के दौरान एकदम सहज तरीके से स्विच ऑन-ऑफ करना। वो कभी किसी तनाव में नहीं दिखीं। फिल्म सलाम वैंकी में काजोल के साथ काम करने को लेकर भी विशाल ने बेहद भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, काजोल मैम बहुत ही हम्बल और सॉफ्ट नेचर की हैं। वो मुझे बहुत प्यार करती हैं और हमेशा तारीफ करती हैं। जब मैंने पूछा कि क्या उन्हें एहसास है कि वो कितनी बड़ी स्टार हैं, तो उन्होंने कहा ‘हां, पता होता है, लेकिन मैं उस एहसास को खुद पर हावी नहीं होने देती, वरना ज़िंदगी बदल जाएगी।’ इन अनुभवों से साफ है कि विशाल जेठवा न सिर्फ प्रतिभाशाली हैं, बल्कि इंडस्ट्री के दिग्गजों से सीखने की भूख भी उनमें गहरी है। अब दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल