newslifeindia

पीएम मोदी को सरेंडर करने की आदत – राहुल गांधी

ट्रम्प ने 11 बार मोदी को सरेंडर करवाने की बात कही, पीएम कुछ नहीं बोल पाए
राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा

नालंदा। राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के राजगीर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेंडर करने की आदत है। ट्रम्प ने सार्वजनिक तौर पर 11 बार बोला कि मैंने मोदी को सरेंडर करवाया। पीएम कुछ नहीं बोल पाए। वो क्यों नहीं बोले कि ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं। वे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अति पिछड़ा समाज को संबोधित कर रहे थे। अपने 30 मिनट के भाषण में उन्होंने कहा कि मोदी जी हर भाषण में कहते थे कि मैं ओबीसी हूं। जातीय जनगणना की बात के बाद कहते हैं कि भारत में जाति नहीं है। अगर जाति नहीं है तो आप कैसे ओबीसी हो गए। राहुल ने कहा कि बिहार की नई डेफिनेशन क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया है, कहां से कहां पहुंच गए आप। पहले नालंदा में पूरी दुनिया से लोग आते थे, आज यहां से पूरी दुनिया में जाते हैं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना के साथ अगर हमने बाकी डेटा जो सरकार के पास है, वो जोड़ दिया तो विकास का बिल्कुल नया आयाम सामने आएगा, और बिहार से इसकी शुरुआत होगी। ये आइडिया कहां से आया कि देश में सिर्फ 50 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है। आपकी आबादी 90 फीसदी और दीवार बना रहे हैं कि 50 फीसदी आरक्षण हो सकता है।

बिहार के डीएन में बदलाव की बात है
राहुल ने कहा कि जातीय जनगणना के साथ अगर हमने बाकी डेटा जो सरकार के पास है, वो जोड़ दिया तो विकास का बिल्कुल नया आयाम सामने आएगा। और बिहार से इसकी शुरुआत होगी। ये काम आप लोग ही करते हो, हजारों साल से करते आ रहे हो। आपके डीएन में है। आपके बिना, आपकी सोच के बिना ये नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने बोले कि पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करता था। सब प्राइवेट कर दिया। एयरपोर्ट, डिफेंस, सब। अडाणी- अंबानी को आप जानते हो, मुझे बताने की जरूरत नहीं है। मैं पूछता हूं ये आइडिया कहां से आया कि देश में सिर्फ 50 प्रतिशत आरक्षण हो सकता है। आपकी आबादी 90 फीसदी और दीवार बना रहे हैं कि 50 फीसदी आरक्षण हो सकता है।

मैं नहीं चाहता देश बच्चों से झूठ बोले
राहुल गांधी ने कहा कि अभी मैं आया, छोटी सी बच्ची कहती है, वो डॉक्टर बनेगी। मैं जानता हूं कि देश उस बच्ची से झूठ बोल रहा है। मैं जानता हूं कि वो बच्ची डॉक्टर नहीं बनेगी, क्योंकि वो अतिपिछड़ा समाज से आती है। मैं ऐसा देश नहीं चाहता जो अपने बच्चों से झूठ बोले। राहुल गांधी ने कहा कि जहां बजट की बात आती है। देश का बजट 11 अफसरों में बनाया। 90 परसेंट वाले दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा वाले उनमें कोई नहीं है। ज्यूडिशियरी में भी वहीं हालत है। वहीं मजदूरों की लिस्ट निकालो वहां आपको सिर्फ ओबीसी, दलित, अति पिछड़ा मिलेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए सरकार जमीन देती है, लेकिन एक ही हॉस्पिटल के मालिक का नाम दलित का बता दीजिए। सारे के सारे कॉलेज-स्कूल में दलित नहीं है। जमीन आपकी और मालिक कोई और। लिस्ट निकाल कर देख लीजिए।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल