उमरिया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर आज बरगी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था उमरिया के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण किया गया समिति अध्यक्ष पंडित नंदकुमार शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण किस प्रकार हमारे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है हमें प्रकृति के साथ ही जीवन जीना चाहिए वृक्षारोपण करने से हमारे आसपास ऑक्सीजन सुंदर वातावरण एवं पर्यावरण हरा भरा रहता है आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था के अध्यक्ष पंडित नंदकुमार शुक्ला सचिव अभिलाष उपाध्याय आंगनवाड़ी सहायिका शशि यादव सदस्य सागर दुबे प्रेमलाल विश्वकर्मा अंकित शुक्ला रवि विश्वकर्मा एवं स्कूली छात्र उपस्थित थे।








