newslifeindia

गांवों में भी मिलेगा इंटरनेट, स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में मंजूरी

नई दिल्ली। भारत के सुदूर गांवों, पहाड़ी क्षेत्रों में भी जल्द ही हाई स्पीड इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।यह संभव हो गया है स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस से। स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का सैटेलाइट इंटरनेट डिविजन है। यह विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क ऑफ सैटेलाइट है।
स्टारलिंक को हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस भारत में ऑपरेट करने की के लिए भारत के टेलीकॉम विभाग का लाइसेंस मिल गया है।
मिलेगी हाई स्पीड
स्टारलिंक लोअर अर्थ ऑर्बिट का उपयोग ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए करता है। यह हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराता हैं।
ये होगा फायदा
स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस सैटेलाइट सेवा है। भारत के वे क्षेत्र जोकि डेंस एरिया में है,जहां पहाड़ी क्षेत्र है वहां अभी भी इंटरनेट नहीं मिलता। यह सैटेलाइट सर्विस है इससे इन इलाकों में भी आसानी से इंटरनेट सर्विस मिल सकेगी,वह भी हाई स्पीड पर, सस्ता इंटरनेट मिल सकेगा। सूत्रों के अनुसार इसके पांच हजार से अधिक सैटेलाइट लोअर ऑर्बिट में हैं।
सुरक्षा कारणों से देरी
सुरक्षा कारणों से भारत ने कुछ शर्तें रखी थीं। जब इन शर्तों को स्टारलिंक ने माना तभी इसे लाइसेंस दिया गया। कंपनी को सर्विस देने के पहले कानूनी इंटरसेप्शन, डेटा देश के बाहर न भेजने और 20 प्रतिशत ग्राउंड सिस्टम भारत में बनाने जैसे सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। कंपनी को अभी भारतीय अंतरिक्ष नियामक से स्वीकृति मिलना बाकी है।
ये है खास
लोअर अर्थ ऑर्बिट में होने से स्टारलिंक सैटेलाइट से हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। स्टारलिंक इस साल के अंत तक सर्विस शुरू कर सकती है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल