newslifeindia

पोहा, जलेबी के बहाने मिला रिश्ता को मजबूती का आधार

विश्व पोहा दिवस पर महापौर की पहल बनेगी प्ररेणास्त्रोत
जबलपुर। विश्व पोहा दिवस पर शनिवार को महापौर ने एक नई पहल की| व्यस्त दिनचर्या से हटकर पोहा दिवस पर उन्होंने अपने शासकीय आवास पर सुबह सुबह पोहा जलेबी के नाश्ते का इंतजाम किया| इस मौके पर न केवल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बल्कि नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार भी शामिल हुए| सभी ने पोहा जलेबी का लुफ्त उठाया| शनिवार की यह सुबह महापौर की यह पहल मानवीय रिश्तों को मजबूत करने का आधार भी बनी| विश्व पोहा दिवस पर यह पहल नाश्ते की सुबह नहीं थी, बल्कि आत्मीयता और अपनेपन और अनोखे एहसास की सुबह भी थी, जहां सभी मिलजुलकर बैठे, अपने विचार साझा किए और एक दूसरे से खुलकर बातें भी की| विश्व पोहा दिवस कार्यक्रम के आयोजक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि हर कोई अपने काम में व्यस्त रहता है लेकिन ऐसे अवसर भी आने चाहिए जब व्यक्ति आराम से बैठकर अपने संबंधों को प्रगाढ़ कर सके| एक दूसरे से अपने सुख दुख साझा कर सके|
इस पहल ने यह साबित कर दिया कि हमारी भारतीय संस्कृति में ऐसी कई छोटी छोटी चीजें हैं जो हमें जीवन की आपाधापी से बाहर लाकर एक दूसरे के करीब लाती है| विश्व पोहा दिवस पर जहां लोग खान पान के बहाने अपने सामाजिक ताने बाने को और भी मजबूत कर सकते हैं| महापौर ने कहा कि निश्चित तौर से जबलपुर से शुरु हुई यह पहल अन्य शहरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल