newslifeindia

JABALPUR: दंडवत करते निकलेगी नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा

चातुर्मास में 4 माह बंद रहेगी परिक्रमा
जबलपुर। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रत्येक पूर्णिमा को निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा 11 जून बुधवार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रात 6:00 बजे बुधवार को संत महात्माओं के सानिध्य में 467 वी पंचकोशी दंडवत करते हुए निकाली जाएगी उसके बाद 4 माह चातुर्मास के कारण पंचकोषी परिक्रमा बंद रहेगी कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा महाकुंभ से प्रारंभ होगी| पंचकोषी परिक्रमा आश्रम से प्रारंभ होकर पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन होते हुए लम्हेटा घाट में नाव से पार कर शनि मंदिर न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट से नाव पार कर आश्रम में विशाल भंडारे के साथ स्वामी रामचंद्र दास महाराज के सानिध्य में बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र के वितरण के साथ यात्रा का समापन होगा|
उपस्थिति की अपील नर्मदा महाआरती के संस्थापक नर्मदा पंचकोषी परिक्रमा के अध्यक्ष डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल मनमोहन दुबे श्याम मनोहर पटेल पप्पू चौबे विनोद दीवान मनोज गुलब्बानी दुर्गा पटेल सुरेश विश्वकर्मा कैलाश विश्वकर्मा विशाल पड्या आदि ने की है|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल