newslifeindia

पसान में सक्रिय लकड़ी तस्कर की गाड़ी पकड़कर छोड़ने का आरोप

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम पसान क्षेत्र के ग्राम कोटमर्रा कंपार्टमेंट नंबर पी-188 में नीलगिरी का प्लांटेशन किया गया है। इस प्लांटेशन में करीब डेढ़ सौ से 200 हरे-भरे वृक्षों की कटाई करने के साथ ही अवैध परिवहन कर ले जाया जा रहा है।
आरोप हैं की गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लकड़ी तस्कर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा लकड़ी की तस्करी में लगे वाहन को पकड़ कर रेंजर को सूचना दी गई जो मौके पर तो पहुंचे, लेकिन उन पर आरोप है कि उन्होंने लकड़ी से भरी वाहन को छोड़ दिया गया।
वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए वन विभाग के द्वारा लकड़ी तस्करों को सहयोग दिया जा रहा है। इनके कारण लकड़ी तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह जंगल में प्रवेश कर इमारती महत्व के हरे-भरे वृक्षों को काटकर तस्करी कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि लकड़ी तस्करों के अवैध कार्यों पर रोक लगाई जाय।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल