newslifeindia

महाकाल मंदिर में त्रयोदशी पर दिव्य दृश्य, मोगरे की माला और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार

उज्जैन। ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रविवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अलौकिक भस्म आरती का आयोजन हुआ। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाकाल के ज्योतिर्लिंग को भस्म रमाई गई। इस मौके पर मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा और हजारों भक्तों ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती की पूर्व तैयारी में गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल को पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस) से अभिषेक किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम जल अर्पित किया गया और कपूर आरती के बाद फूलों की माला पहनाई गई।

आज के विशेष श्रृंगार में बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाया गया। साथ ही मोगरे की माला और नवीन मुकुट से भगवान का अलंकरण किया गया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और कपूर आरती के बाद भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन होकर जयघोष करते रहे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल