newslifeindia

मप्र में प्री-मानसून की बारिश, सेंधवा में उफान पर नदी-नाले, मार्ग बंद

भोपाल। मप्र के कुछ जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई है। बड़वानी जिले के सेंधवा में तो 2 घंटे पानी गिरा। जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए। धवनी-दुगानी मार्ग करीब एक घंटे तक बंद रहा। नर्मदापुरम में भी दोपहर बाद मौसम बदल गया। यहां करीब 15 मिनट तक पानी गिरा। तेज हवाओं से पुलिस पेट्रोल पंप के सामने एक पेड़ गिर गया। जिससे रोड जाम हो गया। हालांकि यातायात पुलिस ने लोगों की मदद से पेड़ को सडक़ से हटा दिया।
इंदौर में भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अगले दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद 2 दिन तक लू का अलर्ट है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी बनी हुई है। इस वजह से आंधी-बारिश वाला मौसम है।
आगे नहीं बढ़ रहा मानसून
इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है। दूसरी ओर प्रदेश में गर्मी ने भी असर दिखाया। ग्वालियर समेत 13 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो और गुना में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, ग्वालियर, नौगांव, शाजापुर, सतना, टीकमगढ़ और शिवपुरी में 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। उज्जैन, सीधी, रीवा, सागर और रतलाम में तापमान 40.2 से 40.8 डिग्री तक रहा।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल