newslifeindia

मेघालय में लापरवाह जांच से नाराज रघुवंशी समाज, सीबीआई जांच को लेकर दिया ज्ञापन

गुना। इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 22 मई 2025 को शिलांग पहुंचे थे। अगले ही दिन यानी 23 मई से दोनों अचानक लापता हो गए। खोजबीन के दौरान एनडीआरएफ की टीम को राजा रघुवंशी का शव मिला, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी हत्या की गई है। हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अब भी लापता हैं और कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
मेघालय पुलिस की कार्यशैली पर असंतोष
परिजनों और रघुवंशी समाज ने मेघालय पुलिस की जांच पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जांच में देरी और लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है। परिजनों ने इंदौर के सांसद के साथ मिलकर मेघालय के मुख्यमंत्री, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

CBI जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
रघुवंशी समाज ने मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी, परिजनों की सुरक्षा और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

‘मानव तस्करी की आशंका’
परिजनों ने शंका जताई है कि सोनम रघुवंशी को बांग्लादेश सीमा के पास मानव तस्करी गिरोह ने अगवा किया हो सकता है। शिलांग में उनकी तलाश में गए भाई गोविंद रघुवंशी और अन्य परिजनों को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।

विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए रघुवंशी समाज के प्रतिनिधियों ने गुना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि मामले को गंभीरता से लिया जाए और शीघ्र कार्रवाई की जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सीबीआई जांच शुरू नहीं की गई और सोनम रघुवंशी का पता नहीं लगाया गया, तो भोपाल समेत राज्य के अन्य शहरों में विरोध प्रदर्शन और मेघालय सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल